यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता की रद्द, अब विश्व चैंपियनशिप में तिरंगे के साथ नहीं खेलेंगे पहलवान

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 25 Aug, 2023 05:25 PM

united world wrestling canceled the membership

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है। क्योंकि भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव समय पर नहीं कराया गया। जिसके चलते विश्व कुश्ती संघ ने यह कार्रवाई की है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने आगामी विश्व कुश्ती...

चंडीगढ़: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी है। क्योंकि भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव समय पर नहीं कराया गया। जिसके चलते विश्व कुश्ती संघ ने यह कार्रवाई की है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने आगामी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान भारत के झंडे के साथ नहीं खेल सकेंगे। साथ ही 16 सितंबर से शुरू होने वाले ओलंपिक-क्वालीफाइंग विश्व चैंपियनशिप में ‘न्यूट्रल एथलीट’ के रूप में भाग लेना होगा।   

कुश्ती संघ का चुनाव समय से नहीं होने पर सदस्यता हुई रद्द 

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल बहुत पहले ही खत्म हो चुका है। जिसके बाद कई बार चुनाव कराने की कोशिश की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तारीख ही नहीं तय कर पाई। साथ ही अलग-अलग हाईकोर्ट अलग-अलग राज्य के कुश्ती संघों की याचिका के आधार पर चुनाव में रोक लगाते रहे हैं। इसी वजह से अब तक कुश्ती संघ के चुनाव नहीं हो पाए हैं।

जानिए पूरा मामला

भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन के चलते भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष को कार्यकाल से अलग कर दिया गया। जिसके बाद तदर्थ समिति बनाई गई। जिसके ऊपर चुनाव का आयोजन कराने की जिम्मेदारी थी। समिति ने चुनाव कराने की लिए कई तारीखें तय की और अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों ने आवेदन भी कर दिए, लेकिन पहले गुवाहाटी हाईकोर्ट और फिर चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने पहले ही साफ किया था कि अगर समय पर चुनाव नहीं होते हैं तो भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता निलंबित की जा सकती है। जिसके बाद चुनाव नहीं होने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

12 अगस्त को 15 पदों के लिए होने थे चुनाव 

वहीं भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में 15 पदों के लिए चुनाव 12 अगस्त को होने थे। इसके लिए ब्रजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह सहित चार उम्मीदवारों ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसके साथ ही चंडीगढ़ कुश्ती संस्था के दर्शन लाल को महासचिव पद के लिए नामांकित किया गया था, जबकि उत्तराखंड के एसपी देसवाल को बृज भूषण शिविर से कोषाध्यक्ष के लिए नामांकित किया गया था। चुनाव में महाराष्ट्र और त्रिपुरा में चुनावों में कोई प्रतिनिधि नहीं होगा, क्योंकि रिटर्निंग ऑफिसर ने दोनों गुटों के दावों को अयोग्य माना। इसी तरह से चुनाव में देरी के चलते विश्व कुश्ती संघ ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता खत्म कर दिया,जिससे पहलवानों को काफी चोट पहुंची है। क्योंकि वह तिरंगे के साथ किसी भी खेल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 

                         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!