चाचा ने भतीजी से गोदाम में ले जाकर की छेड़छाड़, बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Edited By Isha, Updated: 14 Oct, 2019 03:55 PM

uncle molested niece warehouse threatened to kill her after telling her

शहर की चुन्ना भट्ठी में एक चाचा ने अपनी 9 साल की भतीजी को घर के नजदीक खाली गोदाम में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची की मां जब उसे तलाशती हुई गोदाम में पहुंची तो आरोपी उन्हें घटना.......

यमुनानगर (ब्यूरो) : शहर की चुन्ना भट्ठी में एक चाचा ने अपनी 9 साल की भतीजी को घर के नजदीक खाली गोदाम में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची की मां जब उसे तलाशती हुई गोदाम में पहुंची तो आरोपी उन्हें घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बच्ची की मां ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दी।

पुलिस ने बीती रात आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार चुन्ना भट्ठी निवासी महिला ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 सितम्बर को वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी 9 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह वापस लौटे तो उसे अपनी लड़की घर से गायब मिली।

वह अपनी लड़की को तलाशती हुई घर के नजदीक खाली गोदाम में पहुंची उसने देखा कि उसका जेठ राजिंद्र उसकी लड़की से अशलील हरकतें कर रहा है। उसे देखकर आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। वह अपनी लड़की को लेकर घर पहुंची। मगर डर के कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

मगर हिम्मत जुटाकर उसने कुछ दिन बाद आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित राजिंद्र के खिलाफ धारा 506 तथा 6, 18 पोक्सो एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, ए.एस.आई. बलजीत कौर का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!