सिरसा में स्वाइन फ्लू का कहर, एक अौर मरीज की मौत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Oct, 2017 12:28 PM

two death from swine flu in sirsa

हरियाणा में स्वाइन फ्लू लगातार अपना पैर पसार रहा है। वहीं आज सिरसा में स्वाइन फ्लू से एक अौर मौत हो गई है। इससे जिले में इससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। नागरिक अस्पताल के सीएमअो गोविंद गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हुई है,...

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा में स्वाइन फ्लू लगातार अपना पैर पसार रहा है। वहीं आज सिरसा में स्वाइन फ्लू से एक अौर मौत हो गई है। इससे जिले में इससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। नागरिक अस्पताल के सीएमअो गोविंद गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक महिला अौर एक पुरुष है। 
PunjabKesari
डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू संभावित 8 लोग आए थे। जिनकी जांच की गई अौर 8 में से 4 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनमें से 2 की मौत हो गई अौर अन्य 2 का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सिरसा के नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया हुआ है। इसके साथ ही निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अगर कोई ऐसा मरीज आता है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!