बारिश के साथ आंधी तूफान से गिरे पेड़ व टूटे खंभे, दो किलोमीटर का लगा लंबा जाम

Edited By Isha, Updated: 19 Oct, 2019 09:38 AM

trees and poles fell due to storm with rain two kilometers long jam

जिले में शुक्रवार को कुछ देर के लिए आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके चलते जहां भिवानी-महम रोड पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खम्भे गिरने से वह रोड जाम हो गया........

भिवानी/चांग (सुखबीर/राजा) : जिले में शुक्रवार को कुछ देर के लिए आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके चलते जहां भिवानी-महम रोड पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खम्भे गिरने से वह रोड जाम हो गया। इस रोड पर एक कार पर भी बिजली का खम्भा गिर गया। मगर गनीमत रही कि कार चालक सकुशल बच गया। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है जिले में शनिवार और रविवार को भी मौसम में इसी तरह बदलाव बना रहेगा। यहां बता दें कि पिछले करीब 10 दिन से जिले का मौसम साफ और खुश्क चल रहा था। इससे किसान अपनी फसलों की कटाई और कढ़ाई में व्यस्त थे। इसी कड़ी में वीरवार को ही मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि शुक्रवार से रविवार तक जिले के मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस दौरान जिले में शुक्रवार और शनिवार को आंशिक बादल छाने और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

सही निकली भविष्यवाणी 
हालांकि शुक्रवार सुबह जिले के मौसम में किसी तरह का बदलाव नहीं आया। मगर दोपहर 2 बजे जिले के आसमान पर अचानक बादल छाने शुरू हो गए। इसके बाद पहले कुछ देर तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर साढ़े 3 बजे खासकर शहर और चांग क्षेत्र में अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला करीब 10 मिनट तक चला। मगर इस दौरान आई आंधी के चलते शहर के कई हिस्सों की बत्ती गुल हो गई। इसका कारण यह रहा कि शहर के कुछ इलाकों में बिजली के खम्भों पर पेड़ों के गिरने से उनमें फाल्ट आ गया। इसलिए समाचार लिखे जाने तक उन पेड़ों को हटाने का काम चल रहा था और शहर की बिजली सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई थी। 

चांग क्षेत्र में मचाई आंधी ने तबाही 
दूसरी ओर इस बारिश और तेज आंधी ने चांग क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। इससे इस क्षेत्र में जगह जगह सड़क किनारे खड़े बड़े-बड़े पेड़ भिवानी-महम रोड पर आ गिरे। इसके अलावा इस क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के खम्भे भी गिर गए, जिसके चलते इस क्षेत्र के गांवों में भी बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इसलिए वहां भी समाचार लिखे जाने तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी।

4 घंटे तक लगा रहा जाम 
चांग क्षेत्र में सड़क पर गिरे पेड़ों के चलते भिवानी-महम रोड पर जाम लग गया। इसके चलते वहां वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। इसके बाद वाहन चालकों ने इन पेड़ों को अपने स्तर पर ही सड़कों से हटाना शुरू किया। इसी के चलते इस मार्ग पर करीब 4 घंटे के जाम के बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई। इसके अलावा इस आंधी के चलते किसानों की धान की फसल भी जमीन पर पसर गई। इससे किसानों को नुक्सान होने का अंदेशा है। 

यह बोले कृषि अधिकारी 
इस बारे में कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि इस बारिश और आंधी से किसानों की खासकर कपास और धान की फसल को नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस समय किसान अपनी कपास की चुगाई का काम कर रहे हैं। मगर बारिश के चलते कपास का सूखा टिंडा भीगने से वह खराब होगा। इसके अलावा आंधी के चलते धान की बुआई वाले एरिया में धान की फसल जमीन पर पसरने से किसानों को इस फसल में भी नुक्सान होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!