हरियाणा के जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, हरिद्वार से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत

Edited By Isha, Updated: 24 May, 2022 08:49 AM

traumatic road accident in haryana s jind

हरियाणा के जींद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा जींद कैथल मार्ग पर कंडेला गांव के पास हुआ।

जींद(अनिल): हरियाणा के जींद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा जींद कैथल मार्ग पर कंडेला गांव के पास हुआ।

बताया जा रहा मृतक हरिद्वार से वापिस लौट रहे थे। परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद फूल विसर्जित करके वापिस लौट रहे थे। वापस लौटते समय ट्रक और पिक अप गाड़ी की आमने सामने टक्कर हो गई. सभी मृतक हिसार के नारनौद के बताए जा रहे है। मृतकों के शवों को जींद के सामान्य अस्पताल में लाया गया है, वहीं हादसे में घायल कुछ लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!