सिविल सचिवालय के 15 अधीक्षकों और 10 उपाधीक्षकों के स्थानांतरण

Edited By Deepak Paul, Updated: 28 Jun, 2018 11:41 AM

transfer of 15 superintendents and 10 deputy presidents

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से हरियाणा सिविल सचिवालय के 15 अधीक्षकों और 10 उपाधीक्षकों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सूबे सिंह, अधीक्षक, सामान्य सेवाएं-3 शाखा को नगर एवं ग्राम आयोजना शाखा में लगाया गया है, जबकि पवन सिंह, नगर एवं...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से हरियाणा सिविल सचिवालय के 15 अधीक्षकों और 10 उपाधीक्षकों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सूबे सिंह, अधीक्षक, सामान्य सेवाएं-3 शाखा को नगर एवं ग्राम आयोजना शाखा में लगाया गया है, जबकि पवन सिंह, नगर एवं ग्राम आयोजना शाखा को स्टाफ इंस्पैक्शन यूनिट ब्रांच में नियुक्त किया गया है। पदोन्नति उपरांत राजेश दहिया को सामान्य सेवाएं-3 शाखा में अधीक्षक, संगीता शर्मा को परिवहन-2 शाखा में, ऊषा रानी को बाउंडरी एरिया कमेटी में, अल्का शर्मा को गृह-2 शाखा में, सुरेश कुमार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में, राज कुमार को एफजी-1 ब्रांच में, कर्मबीर सिंह को ए.डी.ओ.-2 और राजेश कुमार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में अधीक्षक लगाया गया है। 

प्रेम चंद, अधीक्षक परिवहन-1 शाखा को स्वास्थ्य-2 शाखा में लगाया गया है, जबकि सुरेश कुमार बिबेन स्वास्थ्य-2 शाखा को परिवहन-1 शाखा में अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विरेंद्र कुमार, अधीक्षक गृह-4 शाखा को प्रैस शाखा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राज कुमार अधीक्षक, राजनीतिक शाखा को डिफेंस-2में लगाया गया है, जबकि हरी किशन, अधीक्षक प्रोटोकोल शाखा को आर.वी.ए. शाखा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार, अनिल कुमार उप-अधीक्षक एफ.आर. ब्रांच को एफ.डी.-2 शाखा में लगाया गया है। 

उप-अधीक्षक के पद पर पदोन्नति उपरांत राजेंद्र कुमार को एफ.आर. शाखा में, कपिल ग्रोवर को सेवाएं-3 शाखा में, ज्योति बाला अरोड़ा को राजनीतिक शाखा में, महेश कुमार को उद्योग-1 शाखा में, नरेश कुमार को लघु बचत शाखा में, संजीव कुमार को बी. एंड आर. (स्थापना-1) में, रोहताश सिंह को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के कार्यालय में, रमेश कुमार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव (दीपक मंगला) के कार्यालय में और भूप सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में उप-अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!