Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Aug, 2026 09:03 PM

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में गुड़गांव में वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए गुड़गांव पुलिस ने भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में गुड़गांव में वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए गुड़गांव पुलिस ने भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है। डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने बताया कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है। ऐसे में दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 अगस्त तक रहेगा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण गुड़गांव में भारी वाहन चालकों का जमावड़ लगने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सकती है। इसको देखते हुए गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि भारी वाहन चालक केएमपी के रास्ते गाजियाबाद या पलवल की ओर जा सकते हैं। दिल्ली में केवल आवश्यक खाद्य पदार्थ सामग्री सहित इमरजेंसी वाहन जैसे एंबुलेंस आदि के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं है। केवल इन्हीं वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, दिल्ली के रास्ते दूसरे राज्यों व जिलों में जाने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्ट किए गए रूट के अनुसार ही अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। उन्होंने बताया कि यह डायवर्जन 15 अगस्त की दोपहर तक लागू रहेगा।