दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए तीन युवक यमुना नदी में डूबे, एक की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2024 03:05 PM

three youths immerse their grandmother s ashes drowned yamuna river

फरीदाबाद जिले में ऐसा मामला सामने आया जहां दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए तीन युवक यमुना नदी में डूब गए जिन्हें कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से बाहर निकाला। इनमें एक युवक की मौत हो गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में ऐसा मामला सामने आया जहां दादी की अस्थियां विसर्जित करने गए तीन युवक यमुना नदी में डूब गए जिन्हें कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद पुलिस ने नदी से बाहर निकाला। इनमें एक युवक की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में छायंसा गांव स्थित यमुना नदी के घाट की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 

थाना प्रभारी रणवीर सिंह की मानें तो फरीदाबाद की इंदिरा कॉलोनी से एक परिवार के लगभग 12 लोग बल्लभगढ़ के छायंसा यमुना घाट पर गए थे। इनमें से तीन युवक अस्थियां विसर्जित करने के बाद यमुना नदी में नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते यह तीनों युवक नदी में डूब गए। परिवार के लोगों के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने तीनों युवकों को नदी से निकलना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 6 घंटे में तीनों को नदी से बाहर निकला गया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस की मानें तो मृतक का नाम दीपक था, जबकि यमुना नदी में डूबने वाले बाकी दो युवकों में सुमित और अमित शामिल है। थाना प्रभारी की मानें तो मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!