भाजपा में नहीं थम रही भगदड़, रेवाड़ी-रोहतक और झज्जर के तीन नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Sep, 2024 08:48 PM

three bjp leaders from rewari and rohtak and jhajjar joined congress

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा को 3 बड़े झटके लगे हैं। भाजपा छोड़क दो नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा में मची भगदड़ अभी तक थमी नहीं है...

रोहतक/ रेवाड़ी(दीपक/महेंद्र): हरियाणा में विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा को 3 बड़े झटके लगे हैं। भाजपा छोड़क दो नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बता दें कि उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा में मची भगदड़ अभी तक थमी नहीं है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री गायत्री देवी व झज्जर की पूर्व जिलाध्य विक्रम कादयान ने कांग्रेस ज्वाइन की। वहीं तीसरा झटका रेवाड़ी में लगा है। कांग्रेस नेता चिरंजीव राव की अगुवाई में पूर्व जिला प्रमुख एवं भाजपा नेत्री मंजू यादव ने आज भाजपा छोड़ अपने समर्थकों साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में सभी पूरा मान सम्मान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के रूठे हुए निर्दलीय प्रत्याशियों को मना लिया गया है और वह शाम को पता भी चल जाएगा।

PunjabKesari

वहीं मंजू यादव के कांग्रेस ज्वाइन करने पर राव ने कहा कि कांग्रेस परिवार में आपका स्वागत है। पार्टी में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ ही चिरंजीव ने अहीर रेजीमेंट का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा में नेताओं का सम्मान नहीं बल्कि अपमान करती है। रामबिलास और अनिल विज का इस्तेमाल कर उनके साथ अन्याय किया गया। एक को टिकट से तो दूसरे को पद से वंचित कर अपमानित किया गया। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी को रेवाड़ी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा हैं। इस बार प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आएगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!