Expensive Property: हरियाणा का ये शहर गोवा और मुंबई से भी महंगा, 3 गुना हुए प्रॉपर्टी के रेट

Edited By Isha, Updated: 05 Jan, 2025 04:14 PM

this city of haryana is more expensive than goa and mumbai

जब भी महंगी प्रॉपर्टी की बात होती है तो मुंबई और बेंगलुरु का नाम सबसे आगे आता है। लेकिन अब हरियाणा का गुरुग्राम शहर महंगी प्रॉपर्टी के मामले में मुंबई और बेंगलुरु से आगे निकल गया है। गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की

हरियाणा डेस्क:  जब भी महंगी प्रॉपर्टी की बात होती है तो मुंबई और बेंगलुरु का नाम सबसे आगे आता है। लेकिन अब हरियाणा का गुरुग्राम शहर महंगी प्रॉपर्टी के मामले में मुंबई और बेंगलुरु से आगे निकल गया है। गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत गोवा और मुंबई से भी ज्यादा है। ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टिंग फर्म सैविल्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत 1 साल में गोवा के मुकाबले 3 गुना ज्यादा हो गई है।

 इस रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत 1 साल में 55 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं उत्तरी गोवा में यह तेजी 16 प्रतिशत रही। इस तरह 1 साल में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमत गोवा के मुकाबले 3 गुना ज्यादा रही।

 क्या रही दूसरे शहरों की स्थिति?
गुरुग्राम के मुकाबले दूसरे बड़े शहरों में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। मुंबई में पिछले 1 साल में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी आई। वहीं बेंगलुरु में मुंबई के मुकाबले ज्यादा उछाल आया है। हालांकि गुरुग्राम के मुकाबले आधी भी नहीं है। बेंगलुरु में 1 साल में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत 25 प्रतिशत बढ़ी है। नोएडा में भी 16 प्रतिशत की तेजी आई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!