शहर में चोरों का कहर जारी, एक रात में 6 नलकूप की मोटरों से तार चोरी

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2022 10:50 AM

thieves continue to wreak havoc in the city

सीवन क्षेत्र में चोरों के बुलंद हौसलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। चोरों ने सीवन में एक ही रात में 6 नलकूप की मोटरों की तार काटकर चोरी कर ली।  किसान रामरतन सैनी, शीशन सैनी, राजकुमार रहेजा व अन्य ने बताया कि उनके खेतों में से बीती रात चोरों ने...

सीवन : सीवन क्षेत्र में चोरों के बुलंद हौसलों ने किसानों की नींद उड़ा दी है। चोरों ने सीवन में एक ही रात में 6 नलकूप की मोटरों की तार काटकर चोरी कर ली।  किसान रामरतन सैनी, शीशन सैनी, राजकुमार रहेजा व अन्य ने बताया कि उनके खेतों में से बीती रात चोरों ने नलकूप की मोटरों की तार को काट लिया। जो तारें दबी हुई थीं उन्हें भी चोर उखाड़ कर ले गए।

जिन नलकूपों की तार चोरी हुई है वह राम रतन सैनी, सूरत सिंह सैनी, शीशन सैनी, साधु सिंह, मदन लाल व राज कुमार रहेजा के नलकूप हैं।  उन्होंने बताया कि चोरों ने सभी मोटरों से लगभग 100 फुट की केबल चुरा ली है। उन्होंने इसके बारे में थाना सीवन में शिकायत दे दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!