Roadways Strike: कल करने जा रहे हैं रोडवेज में सफर, तो बरतें सावधानी...इन 3 जिलों में रहेगा बसों का चक्का जाम

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2025 06:04 PM

there will rbe a bus strike in these 3 districts in haryana

फतेहाबाद रोडवेज परिचालक से मारपीट के मामले का भी समाधान नहीं हुआ। इसके चलते अब रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल को आगे बढ़ा दिया है। रोडवेज सांझा कमेटी के द्वारा आज फतेहाबाद बस स्टैंड पर पहुंचक

फतेहाबा(रमेश):  फतेहाबाद रोडवेज परिचालक से मारपीट के मामले का भी समाधान नहीं हुआ। इसके चलते अब रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल को आगे बढ़ा दिया है। रोडवेज सांझा कमेटी के द्वारा आज फतेहाबाद बस स्टैंड पर पहुंचकर रोडवेज कर्मचारियों से मीटिंग की गई ।
 

इस  मीटिंग के बाद  ऐलान किया गया कि वीरवार को फतेहाबाद सिरसा और हिसार रोडवेज की बसें नहीं चलेगी और हड़ताल रहेगी और अगर फिर भी परिचालक से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो शुक्रवार परसों पूरे हरियाणा प्रदेश में रोडवेज की बसों का चक्का जाम रहेगा।

रोडवेज कर्मचारी नेता जगदीप लाठर और राजू बिश्नोई ने बताया कि परिचालक से मारपीट के लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। जिसके चलते दो दिन से फतेहाबाद रोडवेज डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और आज भी पूरे प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा जिला स्तर पर 2 घंटे का प्रदर्शन किया है।
 

उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक रोडवेज कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा और वीरवार को सिरसा फतेहाबाद और हिसार की रोडवेज की बसें हड़ताल पर रहेगी। अगर फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो शुक्रवार को पूरे प्रदेश का चक्का जाम किया जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!