Oath Ceremony से पहले होगी हरियाणा में ये बड़ी राजनीतिक हलचल, प्रदेशाध्यक्ष ने जारी किए निर्देश

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2024 04:16 PM

there will be a big political stir in haryana before the oath taking ceremony

हरियाणा में सत्ता का इतिहास रचने वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में सत्ता का इतिहास रचने वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।


इसके अलावा बीजेपी शासित कईं राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह से पहले 16 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायकों की बैठक बुलाई गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली की ओर से इसे लेकर निर्देश भी जारी किए गए हैं।



प्रदेशाध्यक्ष की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के सभी विधायकों को अहम बैठक के लिए 16 अक्टूबर 2024 और 17 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ में रहना होगा। विधायकों का रात्रि विश्राम चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में होगा। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण से पूर्व सभी विधायक सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे, जोकि अगले दिन यानि 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!