कुरुक्षेत्र के सन्नीहित सरोवर पर चोरी की वारदात, चोरों व नशेड़ियों की गलत आदतों की वजह से झेलना पड़ रहा नुकसान

Edited By Manisha rana, Updated: 14 May, 2026 11:22 AM

theft incident at sannihit sarovar in kurukshetra

कुरुक्षेत्र के सन्नीहित सरोवर पर चोरी का ताजा मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा कुछ महीने पहले ही सन्नीहित सरोवर पर रंगीन सटीजाव फव्वारे लगवाए गए थे।

कुरुक्षेत्र (विनोद खूंगर) : कुरुक्षेत्र के सन्नीहित सरोवर पर चोरी का ताजा मामला सामने आया है। ज्ञात हो कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा कुछ महीने पहले ही सन्नीहित सरोवर पर रंगीन सटीजाव फव्वारे लगवाए गए थे। ये सब इस ऐतिहासिक सरोवर का सौंदर्य बढ़ाने और तीर्थ यात्राओं एवं स्थानीय लोगों के लिए  एक उत्तम मनोरंजक स्थान प्रदान करने के लिए किया गया। परंतु चोरों और नशेड़ियों की गलत आदतों की वजह से यह सारा कार्यक्रम ध्वस्त हो गया है।

बता दें कि पहले भी सन्निहित सरोवर पर कई बार चोरियां हुई और तीर्थ की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। अभी गीता जयंती महोत्सव के दौरान सजावटी लाइटों की चोरी हुई थी जिससे कि लाखों रुपए का नुकसान कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को हुआ था। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और सरकार की दूसरी एजेंसियां निरंतर कुरुक्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है लेकिन ऐसी घटनाओं से उनके प्रयासों को धक्का लगता है। साथ ही साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। सरकार का कार्य अंततः लोगों की सुख सुविधाओं के लिए कार्य करना है जिसमें आम जनता को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए। परंतु कुछ शरारती तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिससे आम जनता को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पुलिस प्रशासन का रवैया भी इन मामलों में सुस्त है और कार्रवाई के नाम पर लीपा पोती होती है। कई बार शिकायतों के बावजूद भी नशेड़ियों और चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस प्रशासन उदासीन है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!