(VIDEO) Panipat में बैंक में चोरी: 2 महिलाएं आईं...रिटायर्ड अफसर के बैग से 1 लाख रुपए निकाल हुई रफ्फूचक्कर

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Dec, 2024 01:01 PM

पानीपत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में पैसे निकालने आए नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर को महिला चोरों ने निशाना बनाया। रिटायर्ड अधिकारी के कंधे पर टंगे बैग से 2 महिलाओं ने 50-50 हजार रुपए के 2 पैकेट चुराए।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में पैसे निकालने आए नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर (Retired Officer) को महिला चोरों ने निशाना बनाया। रिटायर्ड अधिकारी के कंधे पर टंगे बैग से 2 महिलाओं ने 50-50 हजार रुपए के 2 पैकेट चुराए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हुई है।

26 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हुईं महिलाएं

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अधिकारी ने बैंक से 3 लाख रुपए निकालकर बैग में रखे थे। वह खाता चालू करवाने के लिए आवेदन लिख ही रहा था कि इसी दौरान पास में खड़ी महिलाओं ने उसके बैग से पैसे चुरा लिए। चोरी करते समय दोनों महिलाएं बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। दोनों महिलाओं ने 26 सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है। 

बैंक से निकाले थे 3 लाख 

शिकायतकर्ता में अजीत सिंह ने बताया कि वह पानीपत के गांव महावटी का रहने वाले हैं। वह नेवी से रिटायर्ड अधिकारी है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे वह समालखा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैसे निकालने गए थे। जहां से उन्होंने 3 लाख रुपए निकाले और अपने पिठू बैग में रख लिया। इसके बाद वह अपना अकाउंट एक्टिवेट करवाने के लिए एप्लीकेशन लिखने लगे। जब वह बैंक का काम करके वहां से जाने लगे तो उन्होंने देखा कि उनके बैग की चेन खुली हुई थी। जब उन्होंने बैग चेक किया तो उसमें से 1 लाख रुपए गायब थे। इसके बाद उसने बैंक की सीसीटीवी फुटेज चेक की। जिसमें उसने देखा कि दो महिलाएं बैंक में आई। वे उनके पीछे खड़ी हो गईं और चंद सेकेंड में चेन खोलकर दो पैकेट चुराकर वापस चली गई। अजीत को शक है कि महिलाओं के साथ कोई लड़का भी शामिल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!