मां के डांटने पर युवक ने नहर में कूदकर दी जान, 2 बहनों का इकलौता भाई था अरमान

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Aug, 2023 05:28 PM

the young man died by jumping into the canal after being scolded by his mother

करनाल जिले के सेक्टर-6 के कर्ण विहार कॉलोनी निवासी मां ने इकलौते बेटे को स्कूल जाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया। इस बात को लेकर मां और बेटे के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद किशोर ने गुस्से में आकर यमुना नहर में छलांग लगा दी।

करनाल : करनाल जिले के सेक्टर-6 के कर्ण विहार कॉलोनी निवासी मां ने इकलौते बेटे को स्कूल जाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया। इस बात को लेकर मां और बेटे के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद किशोर ने गुस्से में आकर यमुना नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने युवक को नहर में कूदा देखा और बचाने का प्रयास किया, मगर तेज बहाव के कारण किशोर नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद किशोर के शव को गोताखोरों ने बाहर निकाला। परिजनों को जैसे ही बेटे की डूबने की सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया।


जानें पूरा मामला

बता दें कि कर्ण विहार निवासी अरमान सातवीं का छात्र था। वीरवार को अरमान स्कूल जाने के लिए मना कर रहा था, मगर उसकी मां ने स्कूल जाने के लिए बोला। इस बात से किशोर नाराज हो गया। देखते ही देखते मां और बेटे के बीच झगड़ा हो गया। विवाद के चलते किशोर घर से साइकिल लेकर शेखपुरा के पास यमुना नहर पर पहुंच गया। स्कूल की वर्दी में नहर में छलांग लगा दी।

2 बहनों का चहेता भाई था अरमान 

मृतक अरमान के पिता लंबे समय से विदेश में रहकर कामकाज करते है। पहले वह दुबई में और बाद में पुर्तगाल रहने लगे। अरमान दो बहनों का चहेता भाई था। मां भी बेटे को पढ़ा लिखाकर विदेश भेजना चाहती थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!