Haryana में गरीब और अनाथ बच्चों की पढ़ाई की राह होगी आसान, सरकार ने किया बड़ा फैसला...

Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2026 02:13 PM

the path to education for poor and orphan children will be easier in haryana

हरियाणा में गरीब बच्चों की पढ़ाई की राह में कोई बाधा नहीं आएगी। आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस), भीख मांगते हुए पकड़े जाने वाले बच्चे और अनाथ बच्चों का राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहारा बनेगा।

चंडीगढ़: हरियाणा में गरीब बच्चों की पढ़ाई की राह में कोई बाधा नहीं आएगी। आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस), भीख मांगते हुए पकड़े जाने वाले बच्चे और अनाथ बच्चों का राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहारा बनेगा।

अभी राज्य में 10 से 12 जिलों में चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) नहीं हैं। आयोग ने इन जिलों में संस्थान खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। कुछ तकनीकी पहलुओं और सुझावों को शामिल करके सरकार को जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा।a

आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने बताया कि मेरे संज्ञान में आया कि अभी 10-12 जिले ऐसे हैं जहां सीसीआई नहीं हैं। आयोग की चेयरपर्सन के अनुसार अभी राज्य के सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल, फतेहाबाद, झज्जर में सीसीआई नहीं हैं। ऐसे में दूसरे जिलों में गरीबों, भीख मांगते हुए पकड़े जाने वाले बच्चे भेजे जाते हैं।

नियमानुसार जो माता-पिता बच्चों को पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं, वे सीसीआई में बच्चों को रखने के लिए आवेदन करते हैं। सीसीआई में रहने, भोजन से लेकर शुल्क तक की सुविधा मिलती है। कई बार जिन बच्चों के माता-पिता नहीं होते हैं तो उन्हें भी यहां रखा जाता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!