Weather Update: Haryana में बदल रहा मौसम का मिजाज, हवा का रूख बदलते ही होगी ठंड की Entry

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Oct, 2024 02:51 PM

the mood of the weather is changing in haryana

हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बात अगर हिसार जिले की करें तो यहां तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बात अगर हिसार जिले की करें तो यहां तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। यहां दिन में मौसम मिला-जुला रह रहा है। वहीं रात में लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। इस बीच तापमान में हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार रात में तापमान 15.8 से कम था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चार नवंबर तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी उत्तरी हवाएं चल रही है, जिस कारण पंजाब की तरफ से बहने वाली पराली का धुंआ पूर्व जिलों की तरफ जा रहा है। इससे वहां के वायु गुणवत्ता प्रभावित होगी। हवाओं की दिशा बदल कर उत्तरी हो जाएगी। तब धुंआ पश्चिमी और दक्षिणी जिलों की तरफ बढ़ेगा। पश्चिमी विभोक्ष 28 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तरी पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर पहुचेगा। यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में तापमान को रोकेगा। 

5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

पांच नंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। रविवार रात को जो आईक्यू दर्ज किया गया है, वो खराब श्रेणी में पड़ता है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है, साथ ही आंखों में जलन जैसी भी शिकायत मिलती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!