फर्जी इंस्पेक्टर का खेल खत्म ! कूलर फैक्टरी में छापेमारी करने वाला गिरफ्तार, बड़ी वसूली से खुला राज

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Apr, 2026 01:51 PM

the fake inspector s game is over the person who raided a cooler factory has be

करनाल में माप-तोल विभाग का अधिकारी बताकर कूलर फैक्टरी में छापामारी करने वाले व्यक्ति को

करनाल : माप-तोल विभाग का अधिकारी बताकर कूलर फैक्टरी में छापामारी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कूलर फैक्टरी के संचालक ने बताया कि मंगलवार शाम को एक व्यक्ति फैक्टरी में पहुंचा और खुद को माप तोल विभाग का इंस्पैक्टर बताते हुए कांटों की जांच की मांग करने लगा।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में केवल कूलर बनाने का काम होता है और यहां किसी तरह का तोल कार्य नहीं होता। बावजूद आरोपी बहस करने लगा और कार्रवाई की धमकी देने लगा। आरोपी ने एक फर्जी चालान बुक निकाली और चालान काट दिया। उस बुक पर पहले से ही लीगल मैट्रोलॉजी इंस्पैक्टर के साइन और स्टैंप लगे हुए थे। जब उससे अधिकार के बारे में पूछा गया तो उसने मोबाइल में लाइसैंस की फोटो दिखाकर खुद को अधिकृत बताया।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पास केवल काटे रिपेयर करने का लाइसेंस है जो लीगल मैट्रोलॉजी विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इस लाइसैंस के आधार पर किसी फैक्टरी में निरीक्षण करने या चालान काटने का अधिकार नहीं होता। इसके बावजूद वह खुद को सरकारी इंस्पैक्टर बताकर कार्रवाई करता रहा। 

आरोपी ने एक अन्य दुकानदार से भी 5400 रुपए वसूले थे। जब उस दुकानदार को बुलाया गया तो मौके पर ही आरोपी से पैसे वापस करवाए गए। चालान बुक की जांच में यह भी सामने आया कि वह वर्ष 2025 से इस तरह के फर्जी चालान काट रहा था। सी. आई.ए.-3 इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम पवन है और वह सांभली गांव का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!