Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 04 Feb, 2023 10:18 PM

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का उद्देश्य बीजेपी की वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाना है।
कुरुक्षेत्र(रणदीप): पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का उद्देश्य बीजेपी की वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाना है। इसलिए यह यात्रा शुरु की गई है।
बता दें कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित करने के बाद हाथ से हाथ जोड़ अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि अभियान को जोनल स्तर पर किया जाएगा,जिसमें कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से बीजेपी की पोल खुलेगी और अडानी प्रकरण को लेकर एलआईसी और एसबीआई कार्यालय के सामने सोमवार को धरना प्रदर्शन भी करेंगे। साथ ही पब्लिक सेक्टर के पैसे का किस तरह से दुरुपयोग किया गया है। इसका हिसाब भी सरकार से मांगा जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)