गोहाना में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े ढाई लाख रुपए से भरा बैग ले उड़े चोर

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jun, 2025 03:27 PM

terror of thieves in gohana thieves stole a bag full of 2 5 lakh rupees

शातिर चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। गोहाना सब्जी मंडी में फल विक्रेता को चोरों ने अपना निशाना बनाया।

गोहाना (सुनील जिंदल) : शातिर चोर दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। गोहाना सब्जी मंडी में फल विक्रेता को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दो युवक ने दुकान पर कुर्सी पर रखे बैग पर हाथ साफ कर दिया। बैग में ढाई लाख रुपए बताए जा रहे है। पुलिस को दुकानदार ने शिकायत दी। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की जा रही है।

दुकानदार कृष्ण व उनके बेटे विशाल मेहता ने बताया कि करीब साढ़े सात बजे के आस-पास में अपनी दुकान पर थे। दुकान के बाहर फ्रूट बेच रहे थे। पैसों का बैग कुर्सी पर रखा हुआ था जिसमें करीब दो ढाई लाख लाख रुपये के आस-पास थे। पहले दो युवक आए। एक ने पहले आकर फल लेने का बहाना किया और एक ने अपनी बातों में उलझाए रखा। जैसे ही ध्यान दूसरी तरफ हुआ तो अपने साथी को इशारा कर दिया। हमने पुलिस में शिकायत दी है सीसीटीवी में भी चोर चोरी करते दिखाई दिए है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!