दर्दनाक हादसा: कैथल में दूध लेकर घर जा रहे किशोर की हादसे में मौत, 3 बहनों का भाई था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 07 May, 2026 03:18 PM

teenager dies while returning home with milk in kaithal

कैथल जिले के गांव सुल्तानियां में कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वह अपने घर से गांव में दूध लेने के लिए गया था।

कैथल : कैथल जिले के गांव सुल्तानियां में कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वह अपने घर से गांव में दूध लेने के लिए गया था। यह हादसा वापस लौटते समय हुआ। इस संबंध में मृतक के पिता ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव सुल्तानिया के कुलवन्त राम ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव के बाहर डेरे में रहता है। उसके पास तीन लड़की व एक लड़का है। उसका बेटा बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए गांव सुल्तानिया में गया था। जब वह दूध लेकर अपने घर की ओर वापस आ रहा था, तो गुहला की साईड एक गाड़ी का ड्राइवर तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया और उसको सीधी टक्कर मार दी। वे उसको सरकारी अस्पताल गुहला लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!