ज्ञानकक्ष कॉन्क्लेव 2025 में शिक्षकों और नीति निर्माताओं ने मिलाया हाथ, शिक्षा में संवाद और मानसिक कल्याण की दिखाई नई दिशा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jun, 2025 07:45 PM

teachers and policy makers joined hands at gyanakaksha conclave

देश के अग्रणी शैक्षिक मंच Edu-Konnect द्वारा आयोजित  ज्ञानकक्ष एजुकेशनल लीडर्स कॉन्क्लेव 2025  का आयोजन आज ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

सोनीपतः देश के अग्रणी शैक्षिक मंच Edu-Konnect द्वारा आयोजित  ज्ञानकक्ष एजुकेशनल लीडर्स कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 1 जून रविवार को ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी , सोनीपत में संपन्न हुआ। यह सम्मेलन शिक्षा, नवाचार, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया था। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से आए स्कूल प्रमुखों, शिक्षाविदों, शिक्षा नीति निर्माताओं और संस्थागत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन Edu-Konnect की कुशल टीम सुचित्रा कतयाल, सागर रतन, पूनम मनोचा, संगीता रानी और राजेश कुमार ने किया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के उप निदेशक श्री राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के लिए  कम्युनिटी रेडियो सर्विस (CRS पोर्टल की जानकारी साझा करते हुए शिक्षा में संवाद और सूचना प्रसार की नई संभावनाओं को रेखांकित किया।

 

 गेस्ट ऑफ ऑनर अमित द्विवेदी  (प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) और  श्री मोहन प्रदीप शर्मा  ने शिक्षा में तकनीकी नवाचार और डिजिटल समावेशन की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं,  श्री जय कुमार सिंह (डायरेक्टर, द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट) ने संस्थागत नेतृत्व और शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने के उपाय साझा किए। संपादक तनुजा सचदेवा  ने शिक्षा और मीडिया के मध्य सामंजस्य की चर्चा की। उन्होंने मौजूदा दौर में सकारात्मक संवाद और मीडिया की भूमिका को शिक्षा प्रणाली के लिए अपरिहार्य बताया।

PunjabKesari
 
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी  का प्रेरक व्याख्यान रहा। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-ज्ञान और खुशी की गारंटी जैसे विषयों पर गहराई से बात की, जो शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा प्रबंधन से जुड़े सभी प्रतिभागियों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हुआ। सम्मेलन के महत्वपूर्ण सत्र में  मानसिक स्वास्थ्य  पर एक पैनल चर्चा आयोजित हुई, जिसमें डॉ. विक्रम चौहान, डॉ. विमल कुमार, डॉ. सम, श्री पंकज धमीजा (फाजिल्का)  और मिस इंदु वर्मा  ने भाग लिया। इस सत्र में छात्रों और शिक्षकों की मानसिक चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की गई और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए गए।

 

Make my School Trip के संस्थापक सुशील खरे और पंजाब की शिक्षाविद पिंकी रानी (प्रिंसिपल)  ने आयोजन समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम की सफलता में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।समापन अवसर पर Edu-Konnect टीम ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, सहभागियों और तकनीकी टीम का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन एक विचारोत्तेजक मंच सिद्ध हुआ, जिसने शिक्षा, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों को नये दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया। अंत में  "शिक्षा का दीप जलते रहो"* का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!