Edited By vinod kumar, Updated: 18 Aug, 2021 11:29 PM
शराबी मैं शराबी ये गीत आपने जरूर सुना होगा। कुछ इसी तरह के टीचर हैं जो हमेशा शराब के नशे में ही स्कूल आते है और जब इन्हें समझाया जाता है तो फिर नशे में गालिया और हंगामा कर देते हैं। ऐसे ही यमुनानगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय अजीजपुर में एक टीचर...
यमुनानगर (सुमित): शराबी मैं शराबी ये गीत आपने जरूर सुना होगा। कुछ इसी तरह के टीचर हैं जो हमेशा शराब के नशे में ही स्कूल आते है और जब इन्हें समझाया जाता है तो फिर नशे में गालिया और हंगामा कर देते हैं। ऐसे ही यमुनानगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय अजीजपुर में एक टीचर शराब के नशे धुत होकर पहुंचा। इस पर जब स्कूल प्रिंसिपल ने टीचर को शराब पीकर स्कूल आने से मना किया को उसने प्रिसिंपल को गालियां निकालनी और हंगामा किया।
इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने गांव वालों को बताया। गांव वाले स्कूल पहुंचे औऱ शराबी टीचर को डायल 112 पर कॉल कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों और स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार ये टीचर अकसर शराब के नशे में आता है और इसी तरह हंगामा करके चला जाता है। कई बार समझाया कि इस तरह की हरकतें न करे और नशा करके स्कूल न आए, लेकिन ये नहीं माना और इसी बार मेरे साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए अबशब्द कहे। इसलिए आज ग्रामीण आये और शराबी टीचर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
सबने मांग की है कि ऐसे टीचर को सस्पेंड किया जाए। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने इस मामले में उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिख दिया है। कई बार इसको चेतावनी देकर छोड़ा गया, लेकिन ये नही माना जिस कारण आज इसके आते ही हंगामा करने पर ग्रामीणों ने इसका घेराव किया। अब देखना होगा पाठशाला में ज्ञान देने की बजाय मधुशाला से यहां आकर गालियां देने वाले इस टीचर पर विभाग क्या कारवाई करेगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)