बहू के चरित्र पर शक करना ससुर पर पड़ा भारी, सौतेले पुत्र ने तेजधार हथियार से रेत दिया गला

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2020 11:23 AM

बेटे की पत्नी के चरित्र पर संदेह करना एक पिता की जान का काल बन गया।एक हफ्ते पहले हुई 55 वर्षीय अधेड़ का हत्यारा कोई और नही बल्कि उसका ही दत्तक पुत्र निकला। बाप और बेटे में अक्सर पत्नी के चरित्र को लेकर झगड़ा होता था,जिसके बाद बेटे शराब के नशे

रोहतक(दीपक): बेटे की पत्नी के चरित्र पर संदेह करना एक पिता की जान का काल बन गया।एक हफ्ते पहले हुई 55 वर्षीय अधेड़ का हत्यारा कोई और नही बल्कि उसका ही दत्तक पुत्र निकला। बाप और बेटे में अक्सर पत्नी के चरित्र को लेकर झगड़ा होता था,जिसके बाद बेटे शराब के नशे में धुत होकर अपने ही पिता की गला रेत कर हत्या कर दी।इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

13 सितंबर को भैंसों के तबेले में सो रहे 54 वर्षीय रोहतक जिले के मोखरा गांव निवासी राजबीर उर्फ राजा की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी,जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस और एफएसएल की टीम ने शव का मुआयना किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर राजबीर के सौतेले बेटे सुनील को गिरफ्तार किया और शक्ति से पूछताछ तो मृतक का दत्तक पुत्र सुनील ही हत्यारा निकला।पुलिस के अनुसार मृतक राजबीर और  सुनील के बीच पत्नी के चरित्र के पर सदेह करने को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था,जिसके चलते खुंदस में मृतक के दत्तक पुत्र सुनील ने ही रात को शराब के नशे में भैंसों की डेयरी में सो राजबीर की गला दबा कर हत्या कर दी। यही नहीं हत्या वाले दिन भी सुनील वही घटना स्थल पर मौजूद रहा और घड़याली आंसू बहा कर पुलिस को गुमराह करता रहा।

घटना का पर्दा फ़ांस करते हुए डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि मृतक राजबीर सुनील की पत्नी पर चरित्र को लेकर सन्देह करता था जिसके कारण सुनील की पत्नी अपने मायके में थी,सुनील बार बार पत्नी को लाने की जिद करता जिसके बाद बाप बेटे में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इसी को लेकर 13 सितंबर को सुनील ने सो रहे पिता की गला रेत कर हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार सुनील को सन्देह के आधार पर गिरफ्तार किया गया और शक्ति से पूछताछ में सारी बात पता चली।पुलिस आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया दो दिन का रिमांड लिया ताकि हत्या में ओर कोन लोग शामिल है पता लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!