सैलजा गुट के पुराने कांग्रेसी सुशील धानक को मिली दादरी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Aug, 2025 09:52 AM

sushil dhanak got the responsibility of the district president of dadri

कांग्रेस हाईकमान ने बीती देर शाम को चरखी दादरी सहित प्रदेश के 32 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। जिसमें चरखी दादरी जिले में एससी समाज से संबंध रखने वाले और सैलजा गुट से जुड़े पुराने कांग्रेसी सुशील धानक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : कांग्रेस हाईकमान ने बीती देर शाम को चरखी दादरी सहित प्रदेश के 32 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। जिसमें चरखी दादरी जिले में एससी समाज से संबंध रखने वाले और सैलजा गुट से जुड़े पुराने कांग्रेसी सुशील धानक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे एससी मोर्चा में जिला व स्टेट कार्यकारिणी के कई पदों पर रह चुके हैं और भारत जोड़ों यात्रा में भी शामिल रहे। 

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे थे। जिसके तहत चरखी दादरी जिले के अंतर्गत आने वाले दादरी और बाढड़ा विधानसभा से 42 कांग्रेसियों ने आवेदन किए थे। अखिल भारतीय कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी इसके लिए दादरी पहुंची थी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं, आवेदकों से बैठक भी की थी। जिले से जो आवेदन किए थे उनमें अधिकतर हुड्‌डा गुट से जुड़े थे लेकिन कांग्रेस ने सेलजा गुट के सुशील धानक को जिम्मेवारी सौंपी है।        

कई पदों पर रह चुके

कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए सुशील धानक दसवीं पास हैं और बीते 10 अगस्त को ही अपने जीवन के 53 साल पूरे किए है। वे पुराने कांग्रेसी है और कई पदों पर रह चुके है। सुशील धानक सबसे पहले 1991 में ब्लॉक सचिव बने थे। उसके बाद 1998 में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव, 2003 में एससी सेल के प्रदेश सचिव, 2008 में एससी सेल प्रदेश संयोजक, 2016 में एससी सेल जिला अध्यक्ष, 2023 में एससी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष और मई 2024 को एससी सेल प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने। वहीं वर्तमान में उन्हें बिहार चुनाव ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे पटना गए हुए हैं।

42 लोगों ने किया था आवेदन 
 
राजस्थान से विधायक एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के सिलसिले में जून में दादरी पहुंची थी। उस दौरान इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। जिलाध्यक्ष के लिए मनीषा सांगवान,अनिल धनखड़, राजू मान, सुशील धानक,अमन डालावास, महेंद्र सोनी, विरेंद्र पप्पू खेड़ी, डा.ओमप्रकाश सहित कई नेताओं ने आवेदन किया था।

150 दिन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ों यात्रा में शामिल रहे

चरखी दादरी के नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे और 150 दिन तक निकली इस पूरी यात्रा का हिस्सा रहे। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2023 को कश्मीर के लाल चौक पर यात्रा का समापन्न हुआ था। उनका दावा है कि पूरे भारत से पूरी यात्रा के दौरान शामिल रहने वाले धानक समाज से वे अकेले व्यक्ति थे।  

खुद ने कोई चुनाव नहीं लड़ा, मां सरपंच रही

सुशील धानक ने बताया कि उन्होंने स्वयं पंचायत या कोई दूसरा चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन उनकी मां चंद्रमुखी गांव साहुवास की सरपंच रह चुकी हैं। उनकी मां ने ब्लॅाक समीति सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। वहीं उनकी बेटी जसबीर बॉक्सर युथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता हैं और महेंद्रगढ़ जिले की कॉर्डिनेटर है।

अनिरूद्ध चौधरी को भिवानी ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी

पूर्व सीएम बंशीलाल के पौत्र बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं दादरी जिले के बाढड़ा विधानसभा से लगातार तीन विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी नेता रणबीर सिंह महेंद्रा के बेटे अनिरूद्ध चौधरी को भिवानी ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया गया। दादरी जिले में वे लगातार सक्रिय रहे हैं और उनका यहां खासा प्रभाव है। उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद भिवानी सहित दादरी जिले में भी उनके कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!