बरसात में खराब हुई फसलों की करवाई जाएगी गिरदावरी, आकलन जारी: कांबोज

Edited By Shivam, Updated: 19 Jul, 2019 09:51 PM

surveyorshi of crops affected due to rain in haryana 5 districts

करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और कैथल जिले में अत्याधिक बरसात के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। बरसात के कारण कुछ रिहायशी क्षेत्र में भी पानी घुस गया है। इस समस्या से निपटने को सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बारे में राज्य मंत्री कर्ण देव...

इन्द्री (मेनपाल): करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और कैथल जिले में अत्याधिक बरसात के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। बरसात के कारण कुछ रिहायशी क्षेत्र में भी पानी घुस गया है। इस समस्या से निपटने को सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बारे में राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाने निर्देश दिए गए हैं। फसलों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जो भी फसल खराब हुई है, उनकी गिरदावरी करा कर मुआवजा आदि राहत देने का काम किया जाएगा।

कांबोज ने कहा कि बरसात प्राकृतिक आपदा है इस आपदा के कारण हरियाणा में 5 जिलों में बरसात का कहर जनता को झेलना पड़ा है। उन्होंने बताया कि करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और कैथल जिले में अत्याधिक बरसात के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसलों में हुए नुकसान के लिए आकलन किया जा रहा है और जहां भी खराब फसल पाई जाएगी, उनकी गिरदावरी करा कर मुआवजा आदि राहत देने का काम किया जाएगा। 

PunjabKesari, kamboj

उन्होंने बताया कि इंद्री हलके में अधिकारी बरसात के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों को भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के बाद नुकसान की भरपाई की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण नाले व ड्रेनों की सफाई कराई गई थी। किसानों ने ड्रेनों व् नालों पर काफी हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है, जिस कारण बरसात आदि के पानी की निकासी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाती।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!