सूरजपाल अम्मू का विवादित बयान, कहा- हिंदुओं को गाली देने वालाें का जबड़ा तोड़ देंगे(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 30 Jan, 2020 10:53 PM

चर्चा में रहने वाले बीजेपी प्रवक्ता और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने एक बार फिर विवादित बायन दिया है। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस बेबस है तो करणी सेना को कहे एक मिनट में शाहिन बाग से धरना खत्म करा देगी। वहीं इसके साथ उन्होंने कहा कि...

गुरुग्राम(मोहित): चर्चा में रहने वाले बीजेपी प्रवक्ता और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस बेबस है तो करणी सेना को कहे एक मिनट में शाहिन बाग से धरना खत्म करा देगी। वहीं इसके साथ उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदुओं को गाली देगा तो उसका जबड़ा तौड़ देंगे। 

गुरूग्राम के एमजी रोड़ स्थित बैंकेट हाल में करणी सेना ने अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर देश भर से करणी सेना के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर कई राज्यों में करणी सेना का गठन भी किया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल आमूमन तौर पर विवादों से घिरे रहते है। एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान दिया है। 

PunjabKesari, haryana

उन्होंने कहा कि 25 करोड़ मुस्लमान भारत के हिंदूओं को कमजोर नहीं समझे,.यदि कोई भी हिंदूओं को कमजोर समझकर गाली देगा, तो उसका करणी सेना के कार्यकर्ता जबड़ा तौड़ देंगे। वही उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसेे के वो सिद्धान्तों पर नहीं चलते, लेकिन फिर भी आजका दिन मर्दों का दिन है। 

सूरजपाल अम्मू इतने में ही नहीं रूके उन्होंने दिल्ली पुलिस को बेबेस कहते हुए कहा कि पिछले इतने समय से जो शाहिन बाग में धरना चल रहा है। उससे लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, यदि इसी तरह से धरना करना है तो हिंदू संगठन भी इसके लिए तैयार है और पूरी दिल्ली को बंद कर देते है, लेकिन लोकतंत्र में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि धरना करने का सभी को हक, लेकिन इस तरह से जो राजनीति षडय़ंत्र से कांग्रेस और दूसरी पार्टी शाहिन बाग में धरना करा रही है वो गलत है।

अम्मू ने कहा कि यदि पुलिस कहे तो एक मीनट में शाहिनबाग से सभी धरना करने वाले को करणी सेना हटा देगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को तौडऩे की बात कर रहे है। वो चाहते है कि देश का विभाजन हो। अम्मू ने कहा कि राहुल गांधी क्या देश के हित की बात करेंगे, उनके पूर्वजों ने तो देश का विभाजन किया है। अम्मू ने कहा किवो किसी राजनीति पार्टी के साथ नहीं है, लेकिन राजनेताओं को सोचना चाहिए कि देश में शांति और अमन कैसे कायम हो। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!