सुनीता दुग्गल की लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की दिखी टिस, भाजपा के शीर्ष नेताओं को दे डाली ये नसीहत

Edited By Saurabh Pal, Updated: 01 Nov, 2024 08:51 PM

sunita duggal was upset about not getting ticket in lok sabha elections

सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की अपनी ही पार्टी के खिलाफ नाराज दिखी। उन्होनें बीजेपी व अशोक तंवर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। उन्होनें कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में...

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की अपनी ही पार्टी के खिलाफ नाराज दिखी। उन्होनें बीजेपी व अशोक तंवर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। उन्होनें कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में सही तरीके से टिकटों का वितरण नहीं किया। टिकटें सही नहीं देने की वजह से हरियाणा में काफी नुकसान हुआ। अशोक तंवर को टिकट देने की वजह से सिरसा लोकसभा सीट से हुई हार। 

उन्होनें कहा कि जिस व्यक्ति को सिरसा लोकसभा की जनता ने पिछले 10 साल से नकार दिया था उस व्यक्ति को भाजपा ने सिरसा लोकसभा सीट से टिकट दे दी। सिरसा लोकसभा क्षेत्र की जनता को अशोक तंवर को भाजपा की टिकट देना मंजूर नहीं हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मुझे टिकट दी थी और मैंने चुनाव में 3 लाख 10 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। भाजपा ने 2024 में अशोक तंवर को सिरसा लोकसभा सीट से टिकट दी अशोक तंवर 2 लाख 80 हजार वोटों से हारे हैं। अशोक तंवर को सिरसा लोकसभा से टिकट देने के बाद भाजपा ने करीब 6 लाख वोट खो दिए। अशोक तंवर लोकसभा चुनाव में हार के बाद विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस में भाग गए। लोकसभा चुनाव में जनता के खोए हुए विश्वास को विधानसभा चुनाव में दोबारा हासिल करना टेडी खीर थी लेकिन भाजपा ने कर दिखाया।

EVM गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पर तंज

कांग्रेस ने हरियाणा की जनता को अपमानित करने का काम किया है। हरियाणा की जनता ने अबकी बार भाजपा को पूर्णतय बहुमत दिया है। जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती है उस प्रदेश में कांग्रेस EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हैं। हिमाचल और तेलांगना में कांग्रेस की सरकार है उन प्रदेशों में कांग्रेस EVM क्यों आरोप नहीं लगाती। उन्होनें कहा कांग्रेस के नेताओं को जनता ने तीसरी बार नकार दिया है। लगातार हार के परिणामों पर कांग्रेस के नेताओं को मंथन करना चाहिए।  सिरसा लोकसभा क्षेत्र से हम लोग भी हार का मंथन कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को मतदाता पर विश्वास रखना चाहिए। आने वाले चुनावों में कांग्रेस को और भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!