सभी पार्षदों की सूची तैयार, कल कर दी जाएगी नामों की घोषणा: बराला (Video)

Edited By Shivam, Updated: 02 Dec, 2018 08:52 PM

सोनीपत के राई रेस्ट हाउस में को लेकर आज एक बैठक का आयोजन किया गया। हरियाणा के पांच नगर निगम चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक और हिसार में होने वाले इन चुनावों में मेयर प्रत्याशियों को लेकर...

सोनीपत(पवन/सुनील): सोनीपत के राई रेस्ट हाउस में को लेकर आज एक बैठक का आयोजन किया गया। हरियाणा के पांच नगर निगम चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक और हिसार में होने वाले इन चुनावों में मेयर प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक पार्टियां माथापच्ची में जुटी हैं।

PunjabKesari, BJP Meeting, sonipat news


शनिवार को भाजपा ने मेयर पद् के प्रत्याशियों नाम की घोषणा के बाद, बीजेपी निगम चुनावों में पार्षदों की टिकट को लेकर रविवार को राई विश्रामगृह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला सहित दो कैबिनेट मंत्री कविता जैन और अनिल विज, संगठनमंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढ़ांडा और विधायक रोहिता रेवड़ी के साथ लंबी चर्चा चली।

PunjabKesari, haryana eection, mayor polls, BJP meeting

बैठक के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि लगभग सभी नामों पर चर्चा हो गई है। जिसका घोषणा कल प्रदेश कार्यालय रोहतक में की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहा कि 4 जिलों में पार्षदों के नाम के सूची को लेकर चर्चा हो चुकी थी, वहीं पानीपत को लेकर चर्चा की गई है, जिसमें पानीपत से दोनों विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे हैं। हमारी लिस्ट फाइनल हो चुकी है और कल इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

वहीं इनेलो पर बोलते हुए बराला ने कहा कि जो मुद्दे नहीं हैं, उनको लेकर इनेलो चल रही है और वह अपना वजूद खो चुकी है। हुड्डा पर हुई  चार्जशीट पर भी बोलते हुए बराला ने कहा कि मामला बहुत पुराना है और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!