सोसायटी की छठी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, पिता के बयान पर मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2022 09:58 AM

student dies after falling from 6th floor of society

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 प्रिंसेस पार्क सोसायटी की छठी मंजिल से गिरकर एक 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता के बयान लिए और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। खेड़ीपुल थाना

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-86 प्रिंसेस पार्क सोसायटी की छठी मंजिल से गिरकर एक 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता के बयान लिए और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। खेड़ीपुल थाना एसएचओ ने बताया कि सेक्टर-86 प्रिंसेस पार्क सोसायटी के जी ब्लॉक टावर में रहने वाले विकास चंदीला की 17 वर्षीय बेटी ममता शाम को 7 बजे ट्यूशन पढऩे ई ब्लॉक टॉवर में गई थी। वहां दूसरी मंजिल पर उसका ट्यूशन था लेकिन उसी वक्त उसके फोन पर किसी का फोन आ गया और वह फोन सुनते सुनते ऊपरी मंजिल पर चली गई। 

जहां से छठी मंजिल हाथ से फोन छूट गया और वह फोन पकडऩे के चक्कर में पैर फिसलने से ऊपर से नीचे फर्श पर जा गिरी। जिसके चलते उसके गंभीर चोटें लगी और लहुलूहान अवस्था में उसे सिक्योरिटी गार्ड क्यूआरजी अस्पताल लेकर गए। जहां रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!