Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Nov, 2023 01:28 PM

जिले में किसानों और पुलिस के बीच एक जोरदार बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिले के रतिया हल्के का बताया जा रहा है...
फतेहाबाद( रमेश भट्ट): जिले में किसानों और पुलिस के बीच एक जोरदार बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिले के रतिया हल्के का बताया जा रहा है, जहां किसानों द्वारा खेतों परालीजलाई जा रही थी। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो किसानों और पुलिस कर्मचारियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब किसानों से कहा कि पराली न जलाएं। इससे प्रदूषण होता है, साथ ही पराली जलाना प्रतिबंधित है। इसलिए आपके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा सकता है। इस पर किसान ने कहा कि सरकार और प्रशासन के पास पराली प्रबंधन करवाने के सही उपकरण नहीं हैं। इसलिए पराली जलाना किसानों की मजबूरी है। हम लोग पराली का क्या करें, किसानों और पुलिस के बीच हुई करीब 10 मिनट की जोरदार बहस के बाद पुलिस बैरंग वापिस लौट गई। इधर पराली जलाने का सिलसिला जारी रहा।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)