हरियाणा में तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी बस में मारी टक्कर, गाड़ी चालक हुआ घायल...यात्री सुरक्षित

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2025 06:17 PM

a high speed bolero collided with a parked bus

गांव कन्हड़ी और समैन के बीच एक तेज रफ्तार महेंद्रा बोलेरो चालक ने टोहाना से हिसार जा रही निजी बस को टक्कर मार दी जिससे गाड़ी चालक को चोट आई है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

टोहाना(सुशील): गांव कन्हड़ी और समैन के बीच एक तेज रफ्तार महेंद्रा बोलेरो चालक ने टोहाना से हिसार जा रही निजी बस को टक्कर मार दी जिससे गाड़ी चालक को चोट आई है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है। 

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं बस में सवार यात्रियों को रोडवेज बस के माध्यम से हिसार भेजा गया। निजी बस चालक संदीप ने बताया कि वह बस से हिसार यात्रियों को लेकर जा रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार गाड़ी चालक आ रहा था जिसके बाद उसने गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया लेकिन गाड़ी चालक ने बस में सीधी टक्कर मार दी। चालक ने बताया गाड़ी चालक या तो नशे में था या नींद में था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!