विधानसभा सीटों पर भाजपा टिकटार्थी ज्यादा होने पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बयान

Edited By Naveen Dalal, Updated: 19 Jul, 2019 01:37 PM

state speaker subhash barla s statement on getting more

हरियाणा में भाजपा की नीतियों में आस्था जताकर विपक्ष के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसला बंद नहीं हो रहा है। जिसके चलते भाजपा में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकटार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा में भाजपा की नीतियों में आस्था जताकर विपक्ष के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसला बंद नहीं हो रहा है। जिसके चलते भाजपा में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकटार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बयान दिया कि भाजपा के लिए चुनौती है, लेकिन इस चुनौती से पार पाने का दावा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादा दावेदार होना अच्छी प्रतिस्पर्धा की निशानी है। इस प्रतिस्पर्धा में जितने वाले दावेदारों को टिकट दे दी जाएगी। ये चुनौती लोकसभा चुनाव में आई थी, लेकिन उसे बखूबी सुलझा लिया गया था। जहां तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की बात है तो जीतने वाली महिला कार्यकर्ताओं को तवज्जों दी जाएगी। बराला ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव की कमान सौंपी गई थी। लेकिन उसका भाई राहुल गांधी ऐसी सीट से हार गया, जो कांग्रेस पार्टी कभी नही हारी थी। इसलिए हरियाणा में प्रियंका गांधी का कोई जादू चलने वाला नही है। अगर वे कमान सम्भालती है तो उनका स्वागत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!