तेज रफ्तार कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2022 12:27 PM

speeding canter driver hit the tractor trolley one person died

जिले के गांव पंजुआना के पास सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की...

सिरसा : जिले के गांव पंजुआना के पास सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह निवासी खैरेकां ने बताया कि वह क्रेशर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चोरमार जा रहा था। उसके साथ राजकुमार निवासी खैरेकां व नारायण निवासी भावदीन ट्रैक्टर पर बैठे थे। गांव पंजुआना के निकट पीछे से कैंटर चालक ने उनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और क्रैशर नारायण के उपर गिर गई। कुछ देर बाद उसे निकालकर अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!