भाजपा संगठन मंत्री से मिले स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा...विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Jul, 2024 09:09 PM

speaker gyan chand gupta met bjp sangthan mantri bl santosh

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार को नई दिल्ली पहुंच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गत लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर व्यापक...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धऱणी): हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार को नई दिल्ली पहुंच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गत लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। भाजपा के सांगठनिक विषयों पर भी बातचीत हुई।

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष गुप्ता ने राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष को हरियाणा विधान सभा में उनके कार्यकाल में शुरू किए गए नवाचारों और उपलब्धियों पर आधारिक कॉफी टेबल बुक ‘हरि विधान’ भेंट की। पंचकूला  में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘पंचकूला की विकास गाथा’ और ‘नौ साल हुआ कमाल’ भी भेंट कीं। इन पुस्तकों में पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का विवरण है।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में विपक्ष के अनेक प्रकार के दुष्प्रचार के बावजूद जनता में भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति गहरा विश्वास है। विधान सभा अध्यक्ष ने हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी सांझा की।

मुलाकात के दौरान हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ। गुप्ता ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैरिट के आधार पर नौकरियां सुनिश्चित होने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे युवाओं में मेहनत करने की प्रवृति प्रबल हुई है। यह सब समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। गुप्ता ने कहा कि कारोबारी अब हरियाणा को अपने लिए सबसे अनुकूल प्रदेश मानते हैं।

पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!