सोनीपत लघु सचिवालय में आए मजदूर ने निगला जहरीला पदार्थ, कर्मचारियों मचा हड़कंप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jan, 2026 07:54 PM

sonipat mini secretariat distressed worker took drastic step

सोनीपत के लघु सचिवालय में उस समय हड़कम मच गया जब एक मजदूर ने खौफनाक कदम उठा लिया।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के लघु सचिवालय में उस समय हड़कम मच गया जब एक मजदूर ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। इस घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव राठधाना गांव का रहने वाला राजेश मजदूरी का काम करता था। राजेश शुक्रवार को किसी काम से सोनीपत के लघु सचिवालय पहुंचा था। यहां वह किसी अधिकारी से मिलने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान राजेश ने लघु सचिवालय के मेन गेट पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस घटना के बाद अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

युवक की हालत गंभीर

इस घटना की सूचना मिलने पर कोर्ट रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजेश को तुरंत सोनीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जहर निगलने के कारणों का पता नहीं

कोर्ट रोड चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स ने लघु सचिवालय में जहरीला पदार्थ खा लिया है। वह तुरंत सरकारी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्स्कों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया है। फिलहाल जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!