Haryana: चार साल बाद इस जिले में लिंगानुपात सुधरा, यहां देखिए आंकड़े

Edited By Isha, Updated: 03 Jan, 2025 05:12 PM

sonipat  ratio improved recorded 901

स्वास्थ्य विभाग की पीसी-पीएनडीटी की ओर से लगातार प्रयास जारी है। जिसके चलते जिला के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। चार साल बाद फिर जिला का लिंगानुपात 900 के पार हो गया है। वर्ष 2023 में सोनीपत जिला का लिंगानुपात 894 था।

सोनीपत: स्वास्थ्य विभाग की पीसी-पीएनडीटी की ओर से लगातार प्रयास जारी है। जिसके चलते जिला के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। चार साल बाद फिर जिला का लिंगानुपात 900 के पार हो गया है। वर्ष 2023 में सोनीपत जिला का लिंगानुपात 894 था। वर्ष 2024 में विभाग ने भ्रूण लिंग जांच के मामलों पर शिकंजा कसा तो लिंगानुपात का आंकड़ा 901 पहुंच गया। साथ ही अकेले दिसंबर का लिंगानुपात में 929 दर्ज किया गया।

वर्ष 2024 की शुरुआत से ही लिंगानुपात में सुधार होने के संकेत मिले थे। जनवरी 2024 से लेकर अक्तूबर तक हर माह लिंगानुपात का आंकड़ा 900 से पार दर्ज किया गया था। नवंबर में लिंगानुपात 898 रह गया था। दिसंबर 2024 में बढ़कर फिर आंकड़ा बढ़कर 929 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में जिले में 24936 बच्चों का जन्म हुआ है। इसमें 13115 बेटे और 11821 बेटियां शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक करने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए। जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। सोनीपत का लिंगानुपात वर्ष 2020 में 932 था जो वर्ष 2021 में 888 रह गया। यहां 44 अंतर की गिरावट दर्ज की गई जो बड़ा अंतर रहा था। इसके बाद वर्ष 2022 में लिंगानुपात में कुछ सुधार हुआ और 10 पायदान बढ़कर 898 दर्ज किया गया था। वर्ष 2023 में लिंगानुपात का आंकड़ा फिसलकर 894 रह गया था। वर्ष 2024 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से काफी प्रयास किए गए और आंकड़ा इस बार बढ़कर 901 पहुंच गया है।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!