सोनिया, राहुल, वाड्रा नहीं हो सकते किसानों के नेता : जे.पी. दलाल

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Oct, 2020 08:28 AM

sonia rahul vadra cannot be leaders of farmers jp dalal

कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,उनके बेटे राहुल गांधी और दामाद राबर्ट वाड्रा कभी भी किसानों के नेता नहीं हो सकते। इन नेताओं को किसानों के हितों...

जींद : कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,उनके बेटे राहुल गांधी और दामाद राबर्ट वाड्रा कभी भी किसानों के नेता नहीं हो सकते। इन नेताओं को किसानों के हितों से कभी कोई सरोकार रहा ही नहीं। रविवार को जींद में दलाल ने कृषि कानूनों के मसले पर कांग्रेस के आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि किसानों के शोषण और आर्थिक पिछड़ेपन के लिए केवल कांग्रेस व उसका नेतृत्व जिम्मेदार रहा है। नेहरू तथा गांधी परिवार ने कभी भी किसानों के हित में कोई काम नहीं किया। किसान जानते हैं कि उनके हित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित हैं। 

जजपा विधायक जोगीराम सिहाग पर बोला हमला 
कृषि मंत्री जे.पी.दलाल ने बरवाला से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग द्वारा चेयरमैन का पद कृषि कानूनों के विरोध में स्वीकार करने से मना कर दिए जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि कुछ लोगों की व्यक्तिगत इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं होती हैं जो पूरी नहीं हो पातीं। इसी कारण ऐसे लोग किसान के नाम पर राजनीति करने लगते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!