Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Nov, 2025 11:32 PM

अपने जन्मदिन पर केक काटने के साथ विशेष सेलिब्रेशन करता है तो वहीं, गुड़गांव में एक ऐसी शख्सियत भी सामने आई है जिसने अपने जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए त्रिवेणी लगाई।
गुड़गांव, (ब्यूरो): अपने जन्मदिन पर केक काटने के साथ विशेष सेलिब्रेशन करता है तो वहीं, गुड़गांव में एक ऐसी शख्सियत भी सामने आई है जिसने अपने जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए त्रिवेणी लगाई। गुड़गांव के केटीसी इंडिया के प्रेजिडेंट एवं समाजसेवी सतपाल ने अपने जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश दिया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आए लोगों को पौधे उपहार स्वरूप दिए गए। वहीं, जन्मदिवस बाल दिवस के अवसर पर होने के चलते उन्होंने बच्चों को विशेष उपहार भी दिए।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
इस अवसर पर समाज सेवी सतपाल ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। जिस तरह से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है उसका सीधा असर हम सभी के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अगर हम सभी प्रण लें कि अपने जन्मदिवस और विशेष दिवस पर पौधा लगाकर उसकी देखरेख करें तो पर्यावरण संरक्षण में हम अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में आए लोगों ने भी पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण करने का प्रण लिया।