हरियाणा पुलिस में तैनात जवान को मौत के घाट उतारने वाले 6 युवक काबू, शादी में हुई थी लड़ाई

Edited By Isha, Updated: 15 Nov, 2025 05:47 PM

six youths arrested for killing a haryana police constable

मुलाना क्षेत्र के गांव सिरसगढ़ में शादी समारोह के दौरान हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया था। इस झगड़े में हरियाणा पुलिस में तैनात एक जवान की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अमन निवासी गांव कम्बासी के रूप में हुई है, जो कि यमुनानगर में तैनात था।

अंबाला(अमन):  मुलाना क्षेत्र के गांव सिरसगढ़ में शादी समारोह के दौरान हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया था। इस झगड़े में हरियाणा पुलिस में तैनात एक जवान की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अमन निवासी गांव कम्बासी के रूप में हुई है, जो कि यमुनानगर में तैनात था। 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।  ग्रामीणों का कहना है कि शादी जैसे पवित्र मौके पर इस तरह की वारदात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि झगड़े के दौरान शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने 6 के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा इन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।जहां तीन को न्यायहिरासत में भेजा जाएगा तथा तीन का पुलिस रिमांड लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इन हमलावरों से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रोड तथा डंडे बरामद करेगी।

 
PunjabKesari

जानकारी अनुसार देर रात सिरसगढ़ गांव में एक परिवार के यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में DJ पर नाचने के दौरान युवकों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से अमन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमन को तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलाना के निजी अस्पताल भेज दिया है।जानकारी अनुसार देर रात सिरसगढ़ गांव में एक परिवार के यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था।

समारोह में DJ पर नाचने के दौरान युवकों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से अमन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमन को तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुलाना के निजी अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!