हरियाणा के 6 ऐतिहासिक किले राज्य संरक्षित स्थल में शामिल, जानें किन-किन जिलों में हैं स्थित

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 31 Oct, 2025 08:28 PM

six historical forts of haryana included in state protected sites

हरियाणा सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कानोड़ किला (महेंद्रगढ़ किला) और सोहना किला सहित 6 ऐतिहासिक स्थलों को राज्य संरक्षित स्थल घोषित किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने इसकी प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी है।

विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि इस सूची में महेंद्रगढ़ का कानोड़ किला, गुरुग्राम का सोहना किला, पलवल जिले की प्राचीन बस्तियां अहरवां, आशा खेड़ा और कोडला खेड़ा, तथा रेवाड़ी रियासत की ऐतिहासिक धरोहर 5 छतरियों का समूह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इन 6 स्थलों को शामिल करने के बाद हरियाणा में राज्य संरक्षित स्थलों की कुल संख्या 66 हो गई है। वर्ष 2022 से अब तक 26 नई धरोहरों को इस सूची में जोड़ा गया है, जबकि 20 और स्थलों के प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं। कानोड़ किला मराठा प्रभाव का ऐतिहासिक प्रतीक माना जाता है, वहीं सोहना किला हरियाणा के सबसे पुराने किलों में से एक है, जो मध्यकालीन सामरिक महत्व को दर्शाता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!