50 हजार रुपए रिश्वत के साथ SHO गिरफ्तार, वाहनों को सुरक्षित निकलवाने की एवज में मांगी थी घूस
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 10 Mar, 2023 09:56 PM

एंटी करप्शन ब्यूरो ने करनाल के एसएचओ धर्मपाल को थाने के अंदर 50 हजार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यमुनानगर(सुरेंद्र/सुमित): एंटी करप्शन ब्यूरो ने करनाल के एसएचओ धर्मपाल को थाने के अंदर 50 हजार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खनन सामग्री से लदे ट्रकों को सुरक्षित निकलवाने के लिए घूस मांगी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि खनन सामग्री से लदे ट्रकों को साढौरा क्षेत्र से सेफ निकालने के लिए एसएचओ द्वारा 25 सौ प्रति वाहन की रिश्वत मांगी जा रही है। इसी के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। इस टीम में इंस्पेक्टर चरण सिंह व लेडी इंस्पेक्टर सीमा भी शामिल रही। शिकायतकर्ता को पाउडर लगे 50 हजार व वाहनों की सूची के साथ थाने में अपने कमरे में बैठे एसएचओ धर्मपाल के पास भेजा गया। इससे पहले एसीबी की टीम ने धर्मपाल को दिए जाने वाले नोटों के नंबर नोट कर लिए थे। वहीं शिकायतकर्ता ने एसआई को रिश्वत की रकम और वाहनों की लिस्ट देते हुए इशारा किया। जिसके बाद एसीबी की टीम ने उसे काबू कर लिया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार, इन सेक्टर्स में मिलेंगे बंपर अवसर

प्रतिभा सम्मान समारोह में 50 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया...

खाकी पर दाग ! हरियाणा में महिला ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा

IAS के बाद अब IPS पर CBI का शिकंजा, हरियाणा कैडर के IPS ऑफिसर दीपक गहलावत गिरफ्तार...रिश्वत मामले...

Haryana में एसएचओ, जांच अधिकारी व महिला मुंशी निलंबित, जानिए क्या है वजह

फतेहाबाद में शराब ठेकों में घुसे बदमाश, फायरिंग कर हजारों रुपए लूटे; सेल्समैन की काटी कलाई

CIA पलवल की बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था

रिश्वतखोर दरोगा पर ACB का शिकंजा, घूस लेते सब इंस्पेक्टर पहुंचा सलाखों के पीछे

हरियाणा में भ्रष्टाचार पर ACB का प्रहार, ESIC शाखा प्रबंधक रिश्वत लेते दबोचा

प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने के मामले में IB कर्मी गिरफ्तार, गनमैन दिलवाने के लिए रची थी झूठी...