होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने कस्टमर बनकर मारी रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Jun, 2025 09:35 PM

sex racket was going on in hotel police raided in hotel

शहर के बावल रोड स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार रैकेट का आज पुलिस ने भंडाफोड़ किया। डीएसपी डॉ. रविंद्र के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल के एक कमरे से एक युवक और युवती को संदिग्ध अवस्था में रंगे हाथों गिरफ्तार किया,

रेवाड़ी (महेन्द्र भारती) : शहर के बावल रोड स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार रैकेट का आज पुलिस ने भंडाफोड़ किया। डीएसपी डॉ. रविंद्र के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल के एक कमरे से एक युवक और युवती को संदिग्ध अवस्था में रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि होटल मालिक मौके से फरार हो गया।

पुलिस को काफी समय से इस होटल में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। डीएसपी डॉ. रविंद्र ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की। एक पुलिस कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया, जहां 1500 रुपये में सौदा तय हुआ। तय संकेत मिलते ही मॉडल टाउन थाना प्रभारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा।

युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

छापेमारी के दौरान प्रथम तल पर बने एक कमरे से युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवतियों की बुकिंग और पैसों का लेनदेन व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से किया जाता था। होटल में मौजूद एक मोबाइल से पुलिस को ऐसी ही एक संदिग्ध चैट मिली, जो इस रैकेट की पुष्टि करती है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है और फरार होटल मालिक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। यह छापेमारी रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!