कैथल में क्रेटा गाड़ी बेचने के बहाने सात लोगों ने व्यक्ति से की मारपीट, लाखों रुपए लेकर हुए फरार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 01 Jun, 2023 05:08 PM

हरियाणा में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कही न कही से हैरान कर देने वाली वारदात निकल कर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आपकी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
कैथल: हरियाणा में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कही न कही से हैरान कर देने वाली वारदात निकल कर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आपकी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इस तरह एक मामला कैथल से निकल कर सामने आया है, जहां सात बदमाशों ने एक व्यक्ति से क्रेटा गाड़ी बेचने के बहाने मारपीट की और सात लाख 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बता दें कि पंजाब के पटियाला के गांव करहाली निवासी ध्यानचंद ट्रक ड्राइवर है। साथ ही वह ट्रक संचालकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा हुआ है। इस दौरान कुछ दिन पहले ग्रुप में गाड़ी खरीदने बेचने का मैसेज आया था। जिसके बाद उसने दिए गए नंबर 8168970490 पर संपर्क किया तो उस व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार बताया और क्रेटा गाड़ी देखने के लिए अंबाला के शंभू बैरियर पर क्रेटा गाड़ी देखने के लिए बुलाया। जिसके बाद सात लाख 50 हजार रुपए में गाड़ी खरीद का सौदा तय हो गया और पीड़ित एक लाख रुपए एडवांस के तौर पर दे दिया।
उसके कुछ दिन राजकुमार ने अपने दिए पते पर उन्हें बुलाया और कई लोगों के साथ पहले से लूट करने की नीयत से योजना बना रखा था। जैसे ही पीड़ित वहां पहुंचा तो कुछ युवक पुलिस की वर्दी में उसे धमकाने लगे। इस बीच राजकुमार ने सारी राशि अपने बैग में डाल ली और मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखने वाली बात होगी कि आरोपियों की कब तक गिरफ्तारी होती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

फ्री शराब से मना किया तो बदमाशों ने ठेके में लगाई आग, गल्ले की नकदी और CCTV लेकर फरार

हथियार के बल पर लूट करने वाले को सात साल कैद

हाई कोर्ट ने बढ़ाया सड़क हादसे का मुआवजा, 16.97 लाख से बढ़ा इतने रुपए कर दिया

न नक्शा, न राख, न रिकॉर्डिंग…सबूतों की कमी से कैथल रिश्वत कांड में SHO समेत 2 आरोपी बरी, जानिए पूरा...

कैथल में 2 आरोपियों का एनकाउंटर, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल...चंडीगढ़ के चर्चित चरणप्रीत...

रोजी-रोटी की तलाश बनी काल: 10 महीने पहले स्पेन गए कैथल के युवक का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का...

फरीदाबाद में एडिशनल SHO घूस लेता गिरफ्तार, एक्सीडेंट केस रफा-दफा करने को लिए मांगी थी 40 हजार रुपए...

LPG Cylinder Shortage: टोहाना में सिलेंडर लेने को लेकर सुबह से लाइन में लगे लोग, पुलिस की मौजूदगी...

दुर्घटना में घायल लैब टेकनीशियन को लोग ले गए अस्पताल, बाइक ले गया चोर

Weather Alert: हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश, पड़ेंगे ओले...लोग बरतें सावधानी