सिरसा में परशुराम जयंती की धूम, सैलजा ने परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Edited By Manisha rana, Updated: 10 May, 2024 01:57 PM

selja paid tribute to parashuram s statue by offering flowers

सिरसा में आज परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिरसा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा व पार्टी के नेता तथा पदाधिकारी भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर नमन किया। सैलजा ने दावा किया लोकसभा चुनाव में एनडीए को पछाड़कर आईएनडीआईए...

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा में आज परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिरसा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा व पार्टी के नेता तथा पदाधिकारी भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर नमन किया। सैलजा ने दावा किया लोकसभा चुनाव में एनडीए को पछाड़कर आईएनडीआईए गठबंधन सत्ता में वापिसी करेगा। उन्होंने देश में चल रही राजनीति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज सरकार का विरोध करने वालों को ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर आतंकित किया जा रहा है। कई नेताओं को जेलों की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। यह चिंता का विषय है।

PunjabKesari

सैलजा ने कहा कि अब देश का माहौल बदल रहा है। जनता भाजपा की जुमलेबाजी को अच्छी तरीके से जान चुकी है और अब सत्ता की बागडोर उनसे लेकर कांग्रेस को सौंपेगी। अब तक हुई तीन फेज वोटिंग इसका प्रमाण है कि लोग भाजपा की नीतियों से आजिज आ चुके हैं और मन बना लिया है कि एनडीए से छुटकारा पाना है। आईएनडीआईए गठबंधन को कामयाब बनाने में देश की जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस का साथ देने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि भाजपा ने सदा सत्ता का दुरूपयोग किया है। ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर लोगों से जबरदस्ती समर्थन हासिल किए हैं। अब बदलाव की बयार चल रही है और विधायक हों या सांसद अब दबाव की राजनीति नहीं सहेंगे। यही कारण है कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है। फ्लोर टेस्ट लाने के मुद्दे पर सैलजा ने कहा कि पार्टी के स्तर पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की असलीयत भी अब जनता के सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। सिरसा सीट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सैलजा ने कहा कि जनता का पूरा सहयोग और स्पोर्ट मिल रहा है। जनता कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि सिरसा में कांग्रेस की जीत होगी और विपक्षी चित्त होंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!