School Time: कल से हरियाणा में बदला स्कूलों का टाइम, फटाफट चेक करें अब क्या होगी नई टाइमिंग

Edited By Isha, Updated: 14 Nov, 2024 05:48 PM

school timings changed in haryana from tomorrow

हरियाणा में शिक्षा विभाग ने 15 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है। सर्दियों में सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल अब सुबह साढ़े 9 बजे खुलेंगे। वहीं, डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है

चंडीगढ़: हरियाणा में शिक्षा विभाग ने 15 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी कर दिया है। सर्दियों में सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल अब सुबह साढ़े 9 बजे खुलेंगे। वहीं, डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।

प्रदेश सरकार की ओर से यह बदलाव लगातार गिरते तापमान से बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निदेशक के हवाले से जारी आदेश को राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा मौलिक अधिकारियों को लागू करने के लिए भेज दिया गया है।

 ये रहेगा नया टाइम-टेबल
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय 15 नवंबर से सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:55 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रखा गया है. जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:40 से शाम सवा 5 बजे तक रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!