Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2025 04:30 PM

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की महिला नीतू तीन महीने से दर-दर की ठोकरे खा रही है। वह अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए स्पेनिश एंबेसी की बेरुखी से परेशान है।
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की महिला नीतू तीन महीने से दर-दर की ठोकरे खा रही है। वह अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए स्पेनिश एंबेसी की बेरुखी से परेशान है। पीड़ित महिला ने पीएमओ व विदेश मंत्रालय को ट्वीट कर गुहार लगाई कि उसके सिंदूर के अंतिम दर्शन करवाने की व्यवस्था करवाए।
पीड़ित महिला नीतू ने बताया कि उसके पति सरदूल सिंह स्पेन में लंबे समय से रहते थे तथा वहां के पीआर थे। मार्च महीने में उन्हें ईमेल से सूचना मिली कि गत 25 फरवरी को उनके पति का निधन हो गया है। वह उनका अंतिम संस्कार भारत या स्पेन में करना चाहती है, तो उसे लेकर उसने मार्च महीने से भागदौड़ करनी शुरू की है लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद उसे वीजा नहीं दिया जा रहा है। वह 90 यूरो प्रतिदिन अपने पति का शव फ्रीजर में रखने के लिए वहन कर रही है। पांच जून तक उसे वहां पहुंचना है, समय बहुत कम बचा है। लिहाजा उसने पीएमओ व विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि उसे जल्द वीजा दिलवाया जाए ताकि वह अपने पति के अंतिम संस्कार में वहां जा सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)