संस्कृत बहुत ही प्राचीन भाषा है और हिंदुस्तान का सारा ज्ञान संस्कृत भाषा में है: अनिल विज

Edited By Manisha rana, Updated: 15 May, 2022 05:21 PM

sanskrit is very ancient language hindustan is in sanskrit language anil vij

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि वे "हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत को गूगल के ट्रांसलेशन ऐप की सूची में शामिल ...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि वे "हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत को गूगल के ट्रांसलेशन ऐप की सूची में शामिल करने के लिए गूगल का धन्यवाद करते हैं"। विज ने आज ट्वीट करके कहा कि "अपने ट्रांसलेशन ऐप की भाषाओं की सूची में हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत को जोड़ने के लिए @Google का धन्यवाद"।

उन्होंने कहा कि गूगल का बहुत ही धन्यवाद है कि गूगल ने अपनी ट्रांसलेशन ऐप में संस्कृत को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत बहुत ही प्राचीन भाषा है और हिंदुस्तान का सारा ज्ञान संस्कृत भाषा में है। इस ऐप में सुविधा प्रदान करने से, जो हमारा पुराने ग्रंथों का ज्ञान है, लोगों को उसको जानने में सहयोग मिलेगा और अनेक प्रकार की जानकारियां, जो ऋषियों ने तप करके संस्कृत में लिखी हुई है उसके बारे में भी जानकारी मिलेगी। विज ने कहा कि संस्कृत को हमने बढ़ावा दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि गूगल को वे मुबारकबाद देते हैं कि उन्होंने हमारी पुरानी भाषा संस्कृत को मान्यता दी है और आज संस्कृत के श्लोक अपनी पसंद की भाषा में ट्रांसलेट करके पढ़े जा सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि अब भारतीय भाषाओं जैसे संस्कृत, भोजपुरी, डोगरी और अन्य सहित 24 और भाषाओं को गूगल के ट्रांसलेशन ऐप में जोड़ा गया है। टेक दिग्गज के ट्रांसलेशन टूल में अब कुल 133 भाषाएं हो गयी है जो दुनिया भर में उपयोग की जाती हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!