3 महीने बाद जिंदगी की जंग हार गया सागर, फायरिंग में हुआ था घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 28 Feb, 2023 12:17 PM

sagar who was injured in firing lost battle of life after 3 months

पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। वहीं इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

टोहाना(सुशील) : 3 महीने पहले फायरिंग में घायल हुए टोहाना के सागर ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। पिछले तीन महीने से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था। मामले की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने मृतक के भाई विनोद के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। वहीं इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

PunjabKesari

 

मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस

पुलिस को शिकायत देकर मृतक सागर के भाई विनोद ने बताया कि 8 नवंबर को उसका भाई सब्जी खरीदने के लिए वाल्मीकि चौक पर गया था। उस समय बाइक सवार युवकों ने फायरिंग करते हुए सागर को घायल कर दिया था। इसके चलते उसका इलाज हिसार व रोहतक पीजीआई में चला, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि फायरिंग में घायल हुए सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के बयान पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सभी 9 आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

PunjabKesari

 

8 नवंबर को सब्जी खरीदने गया था सागर, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई थी गोलियां

गौरतलब है कि 8 नवंबर, 2022 को सागर अपने दोस्त रजत के साथ सब्जी खरीदने के लिए गया था। इस दौरान वहां तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 9 लोगों ने सागर पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने सागर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। गोली सागर के कूल्हे मे लग गई थी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए तथा सागर को अस्पताल मे ले आए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वाइट- मृतक का भाई विनोद वाइट- जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार नोट स्टोरी की सभी फाइलें ट्रांसफर लिंक भेजी जा रही है।

 

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)            

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!